• Reg. 02/42/01/22970/18
  • Mob. +91 8889269100, 9827017930

About Us

ग्वालियर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन

फस्ट फ्लोर शॉप नं 107 संतोषी कॉम्पलैक्स नागदेवता मंदिर के पास अग्रसेन पार्क के पीछे दौलत गंज लश्कर, ग्वालियर-474001 फोन - 0751 4015222

हमारी संस्था ग्वालियर फोटोग्राफर्स एसोसियेषन जिसकी स्थापना सन् 1952 में हुई, इसके संस्थापक सदस्यों में प्रमुख रूप से स्व. श्री आर.वाय.भागवत जी, स्व. श्री.ए.बी.रिवेलो, स्व. श्री.आर.बी.खरे जी, स्व. श्री मदनलाल माखीजानी जी, स्व. श्री सीताराम साहनी जी, स्व.श्री रमेषचन्द्र द्विवेदी जी, स्व. श्री लख्मीचंद गाबड़ा जी, स्व. श्री नारायणदास आनंद जी एवं श्री ओमप्रकाष गोयल जी जिन्होंने सन् 1989-90 तक संस्था के प्रमुख पदों पर रहते हुये अपना भरपूर योगदान दिया। स्व. श्री सुदर्षन कोहली जी एवं श्री टी.आर.नागपाल जी एवं श्री राजेन्द्र भार्गव (राजू भाई) का भी सक्रिय योगदान संस्था को मिला।


वर्ष 1990 से 2018 तक अध्यक्ष के स्व. श्री कृष्ण मोहन गुप्ता जी, श्री के.एम.अष्ठाना (दुन्ना जी) श्री रामनिवास साहू जी, श्री राधेष्याम अग्रवाल जी, श्री राजू सोनी जी, श्री अषोक गाबड़ा जी, श्री हरीष साहनी (काकेजी) श्री देवेन्द्र सोलंकी जी प्रमुख पदों पर रहते हुए अपने सेवा में संस्था को देते रहे। ग्वालियर फोटोग्राफर्स एसोसियेषन सन् 2022 में अपनी स्थापना के 70 वर्ष पूर्ण करने की और अग्रसर है। हमारे अति वरिष्ठ सम्माननीय एवं आदरणीय गुरूजनों द्वारा जो वृक्ष 70 वर्ष पूर्ण लगाया था, वर्तमान में सभी सदस्य इस वृक्ष को वटवृक्ष बनाने में अपना सर्वस्व योगदान प्रदान कर अमृत्व प्रदान करें। अभी वर्तमान में सत्र 2018-21 में संस्था के अध्यक्ष श्री कृष्णचन्द्र पंाण्डेय (प्रदीप पांण्डेय) सचिव श्री भानूप्रकाष जैन, उपाध्यक्ष श्री संजीव राठौर जी, कोषाध्यक्ष श्री जतिन बोहरा, सहसचिव श्री चंद्रेष कुंदवानी अपनी सेवाऐं दे रहे हैं। विषेष सहयोगी के रूप में श्री जितेन्द्र अग्रवाल (वंटी) एवं श्री चन्द्रप्रकाष गर्ग (चन्दू) जी का सहयोग भी सराहनीय है। सत्र 2018-19 में संस्था की नव निर्वाचित ऊर्जावान टीम ने कई अति आवष्यक कार्य जैसे संस्था का पंजीयन कराया, संस्था को चेम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इण्ड्रस्टीज जैसी मजबूत व्यापारिक संगठन से जोड़ा एवं इस सत्र में एडिषनल एस.पी. के हस्ताक्षरयुक्त परिचय-पत्र सदस्यों को वितरित किये। ग्वालियर फोटोग्राफर्स एसोसिएषन सदैव सम्माननीय सदस्यों के हित में कार्य करती रही है एवं उन पर आई विपत्तियों पर उनके साथ खड़ी रही है। संस्था को व्यापार में आने वाली समस्याओं को हल करने का भरपूर प्रयास करती है और करती रहेगी।

President Message

आदरणीय स्नेही स्वजनों सादर प्रणाम

वर्तमान में जिस डिजिटाइजेशन युग की ओर हम बढ़ रहे है निश्चित ही समय के अनुसार उसी के अनुरूप माँग और आपूर्ति प्रकृति का नियम है।

लगभग 10 वर्ष पूर्व फोटोग्राफरर्स डायरेक्टरी का प्रकाशन हुआ था किंतु अब समयानुसार डिजिटल डायरेक्टरी को ध्यान में रखते हुए हमने संस्था की वेबसाइट ग्वालियर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के लिए कुछ नया करने का प्रयास किया है। एक आम सदस्य से लेकर अध्यक्ष पद तक के सफर में मैंने लगभग 25 वर्षों में हमेशा संस्था के लिए कुछ न कुछ करने का प्रयास किया है जिसमे काफी हद तक सफल भी रहा हूँ।
अपने कार्यकाल में मैंने अपनी कुशल टीम के साथ कुछ विशेष हित के कार्य भी किये जिसमे संस्था का रजिस्ट्रेशन, संस्था को चैंबर ऑफ कॉमर्स से जोड़ना, सभी सदस्यों के एक आई पी एस अधिकारी के हस्ताक्षर युक्त परिचय पत्र बनवाना, संस्था की वेबसाइट हालांकि कोरोना महामारी के चलते कुछ अहम कार्य लंबित भी रहे जिन्हें पुर्ण करने का लक्ष्य अनवरत जारी है।
अंत मे मैं अपने सभी सीनियर्स और जूनियर्स का आभार प्रकट करता हूँ कि उनका हमेशा मुझे स्नेह और सहयोग मिला है किंतु फिर भी अगर मुझसे या मेरी कार्यप्रणाली से किसी को तकलीफ हुई हो तो उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूँ। आप मैं और हम सभी नित निरंतर प्रगति करें स्वस्थ एवं प्रसन्न रहे ऐसी मैं अपने इष्टदेव से प्रार्थना करता हूँ।

आपका

कृष्ण चन्द्र पाण्डेय (प्रदीप पाण्डेय), अध्यक्ष

ग्वालियर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, ग्वालियर ( म.प्र.)


Our Gallery